आओ साथ चले नए भारत में भागीदार बने भाजपा से जुड़े

ठा. जयवीर सिंह

ठा. जयवीर सिंह (उ॰प्र॰) के एक लोकप्रिय राजनेता हैं | एक किसान परिवार में जन्म लेकर प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा गांव में रहकर ग्रहण की | उन्होंने गांव के गरीब किसान व मज़दूर और झोपड़ी में रहने वाले इंसानो के दर्द को देखा तथा समझा |
ग्राम दानगड़( दिवाई ) बुलंदशहर में पिता ठा.प्रताप सिंह व माता श्रीमती भूरी देवी के कनिष्ठ पुत्र होने के नाते उनका बचपन लाढ़ प्यार में बीता, लेकिन पिता के कृषि कार्य में हाथ बटाते रहें |
माध्यमिक शिक्षा उत्तीर्ण कर अलीगढ़ में धर्म समाज महाविधायलय से B.Sc, M.Sc. B.Ed, LLB की परीक्षाओं को उत्तीर्ण करते हुए छात्र राजनीती के शिखर रहे|

लेकिन एक संवेदनशील छात्र-नेता जिनके मन में गांव से आने वाले गरीब व असहाय छात्रों के लिए पीड़ा थी, उनके लिए कुछ करने की तमन्ना थी |

गरीब छात्रों को किताबे, फीस आदि की चिंता अवश्य रहती थी | उन्होंने अनेक छात्र आंदोलनों में भाग लिया |

अपने संघर्ष, लोकप्रियता, एवं परोपकार के बल पर ठा. जयवीर सिंह अलीगढ़ जनपद के लोकप्रिय युवा नेता बन गए थे |

कोई अपरोक्ष परोक्ष चुनाव बिना उनकी उपस्थिती के नहीं होता था | इनकी लोकप्रियता एवं जुझारू वृत्ति के कारण 2002 से 2012 तक (उ॰ प्र॰) विधान सभा के सदस्य रहे | 2012 से 2018 तक विधान परिषद के सदस्य रहे | 2022 में उत्तर प्रदेश विधान सभा में बरौली निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए | उन्होंने 2022 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्रों के बीच 92,000 मतों की उच्चतम अंतर जीत दर्ज की । उत्तर प्रदेश सरकार में वन एवं जन्तु उद्यान, माध्यमिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि, विदेश व्यापार, कृषि निर्यात, एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे |
आपकी धर्मपत्नी श्रीमती राजकुमारी चौहान वर्ष 2009 से 2014 तक भारत की लोक सभा की लोकप्रिय सदस्य रहीं |

ठा. जयवीर सिंह लीग से हट कर राजनीती करने वाले राजनेता है | वे गरीब, मज़दूर, मजलूम, किसान, शोषित एवं पीड़ित लोगों के लिए सम्पर्पित रहते हैं |

Election Campaign 2022

Photo Gallery

Winning Moment of 2022

© Copyright - Thakur Jaivir Singh